सबरीमाला हादसा : 102 मरे, मुआवजे की घोषणा (लीड-7)

वेंदिपेरियार/कुमिली (केरल), 15 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के समीप शुक्रवार रात हुई त्रासदी में मरने वालों की संख्या 102 पहुंच गई है। शोकसंतप्त परिजन शवों की शिनाख्त के लिए भारी संख्या में शवगृहों में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने घटना की न्यायिक जांच कराने और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। राज्य में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।

इस घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। केंद्र सरकार की ओर से भी मुआवजे की घोषणा की गई है।

सरकारी रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि पुलुमेदु के जंगलों में शुक्रवार रात टैक्सी, ऑटोरिक्शा चालकों तथा श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद भगदड़ मची।

राज्य के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने शनिवार सुबह कुमिली का दौरा किया। उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की। राज्य में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।

अच्युतानंदन ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 500,000 रुपये की सहायता राशि देगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

वर्ष 2008 में हुई थेक्काडी नौका दुघर्टना की भी इसी तरह न्यायिक जांच की घोषणा हुई थी, लेकिन इस मामले में अब तक केवल एक बार बैठक हुई है।

वित्त मंत्री इस्साक ने कहा, "हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी और राज्य सरकार पीड़ितों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने का सारा खर्च वहन करेगी। प्रारम्भ में प्रत्येक घायल के लिए 5,000 रुपये की राशि मंजूर की गई है।"

हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं।

हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। श्रद्धालु तीन महीने की तीर्थयात्रा के सबसे महत्वपूर्ण घटना मकर ज्योति का दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। पहाड़ियों से घिरा यह स्थान पथानमथीट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलुमेदु वन क्षेत्र वेंदिपेरियार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। इसकी पहाड़ी पर तीर्थयात्री सबरीमाला के मकर ज्योति का दर्शन करने के लिए एकत्र होते हैं।

राज्य वन विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि टैक्सी, ऑटोरिक्शा चालकों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद लोगों के बीच भगदड़ मची।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलुमेदू में मकर ज्योति के दर्शन के लिए काफी लोग एकत्र थे। दर्शन करने के बाद कुछ श्रद्धालु वेंदिपेरियार जाने के लिए ऑटोरिक्शा पकड़ने गए क्योंकि ऑटोरिक्शा वहां टैक्सी के रूप में चलने वाली जीप से कम किराया वसूल रहे थे।

किराये को लेकर जीप और टैक्सी चालकों से विवाद हो गया। इस विवाद में कुछ श्रद्धालु भी शामिल हो गए। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ गुस्साए श्रद्धालुओं ने जीप के शीशे तोड़ दिए, जिससे लोगों में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। इसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई।

शवों को पहले वेंदिपेरियार स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया था और फिर वहां से उन्हें इदुक्की जिले के कुमिली में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यह अस्पताल घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सबरीमाला मंदिर के समीप हुए हादसे में 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति ने राज्य के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन और राज्यपाल आर. एस. गवई को भेजे शोक संदेश में इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह ने शनिवार सुबह अच्युतानंदन से बात की और इस हादसे के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने एक समाचार चैनल से कहा कि उनका मंत्रालय बचाव अभियान में पूरी सहायता करेगा।

एंटनी ने कहा, "मैंने अपने मंत्रालय से केरल सरकार को पूरी सहायता देने को कहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+