दीनदयाल उपाध्याय के सच्चे अनुयायी हैं शिवराज : आडवाणी (लीड-1)

सीहोर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सच्चा अनुयायी बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के काम-काज की भी शनिवार को जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री चौहान के गृह ग्राम जैत में आयोजित अंत्योदय मेले में हिस्सा लेते हुए आडवाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उस भावना के अनुरूप कर रही है, जिसके जरिए वह समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण चाहते थे। अन्त्योदय मेला उसी दिशा में एक कारगर पहल है।

प्रदेश सरकार सौ से अधिक योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर हितग्राहियों को देने के मकसद से जिला स्तर पर अंत्योदय मेले लगा रही है। इसी क्रम में जैत में मेला लगा, जिसमें 12 हजार हितग्राहियों को लगभग साढ़े 16 करोड़ रुपये के आवेदन मंजूर कर लाभान्वित किया गया।

आडवाणी ने 55 करोड़ की लागत की योजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया। आडवाणी ने जैत मे चल रही राम कथा भी सुनी ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत में राम कथा चल रही है। कथा वाचक जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि हैं। सात दिवसीय राम कथा शुक्रवार को शुरु हुई है। यह आयोजन मां सुंदर देवी कथा समिति ने किया है। नर्मदा नदी के तट पर रामकथा की शुरुआत के मौके पर चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह, पिता प्रेम सिंह चौहान व मां काशीबाई ने पोथी पूजन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+