सबरीमाला हादसा : मृतकों में 29 थे तमिलनाडु के

चेन्नई/कुमिली (केरल), 15 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के सबरीमाला मंदिर के निकट शुक्रवार रात हुई भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं की जान गई, उनमें से 29 तमिलनाडु के थे।

केरल सीमा पर स्थित थेनी मेडिकल कालेज अस्पताल में सात लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह तमिलनाडु के और एक आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

केरल सरकार के अधिकारियों एवं सबरीमाला के निकटवर्ती कुमिली थाना के अनुसार शुक्रवार रात भगदड़ में जान गंवाने वालों में 29 तमिलनाडु के थे।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कुछ शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

भगदड़ शुक्रवार रात लगभग आठ बजे तब हुई थी जब श्रद्धालु महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मकर ज्योति देखकर लौट रहे थे। यह दुर्घटना सबरीमाला मंदिर से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक टीले पर हुई।

अधिकारियों के अनुसार भगदड़ में मरने वालों की संख्या 102 हो गई है। इससे पहले 104 लोगों के मरने का अनुमान लगाया गया था। अब तक 74 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है।

इस हादसे में आंध्र प्रदेश के 16, केरल के तीन और कर्नाटक के 25 लोग मारे गए हैं। भगदड़ में एक श्रीलंकाई श्रद्धालु की भी मौत हुई है।

तमिलनाडु के थेनी मेडिकल कालेज अस्पताल में जिन सात लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें तीन धर्मपुरी, दो कोयम्बटूर और एक तिरुत्तानी जिले का है, जबकि सातवां घायल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का है।

यह अस्पताल सबरीमाला से लगभग 140 किलोमीटर और चेन्नई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है। अस्पताल का फोन नंबर 04546-243602 है।

सात घायलों में धर्मपुरी से जगन्नाथन (51), चिन्नासामी (30) और सर्वनम (22), कोयम्बटूर से सर्वनम (30) व दिनेश कुमार (27), तिरुत्तानी से रामालिंगम (37) और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से रमेश (27) शामिल हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा अपने राज्य के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 100,000 रुपये और घायलों को 25,000 रुपये देने की घोषणा की है।

दुर्घटना एवं मृतकों के बारे में जानकारी के लिए फोन नंबर 04869-222049 तथा 04869-253456 पर संपर्क किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+