आईएईए के दूतों का ईरान दौरा शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तेहरान में बताया गया कि यह एक अच्छा संकेत है और इससे साबित होता है कि ईरान पादर्शिता के साथ परमाणु कार्यक्रमों को अंजाम दे रहा है। जैसा कि पश्चिमी देश सोचते हैं वैसा उसका कोई गुप्त सैन्य कार्यक्रम नहीं है।
आईएईए के इन दूतों में अल्जीरिया, क्यूबा, मिस्र, ओमान, सीरिया, वेनेजुएला और अरब लीग के सदस्य शामिल हैं।
परमाणु स्थल अरक और यूरेनियम संवर्धित केंद्र नंताज का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ परमाणु कार्यक्रम प्रमुख अली अकबर सलेही और आईएईए में ईरान के राजदूत अली असगर सोल्तनेही भी मौजूद थे।
यह दौरा एक सप्ताह पहले उस समय शुरू हुआ है जब इस्तांम्बुल में ईरान और छह शक्तिशाली देशों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और अमेरिका के साथ अगले दौर की परमाणु वार्ता होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications