बैफिनलैंड के लिए आर्सेलरमित्तल ने प्रतियोगी से मिलाया हाथ

टोरंटो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो की कम्पनी बैफिनलैंड आयरन माइंस कॉरपोरेशन को खरीदने के लिए आर्सेलरमित्तल ने शुक्रवार को अपने प्रतियोगी नूनावट आयरन ओर एक्वीजीशन इंक के साथ हाथ मिला लिया।

पुरानी प्रतिद्वंद्विता को त्याग कर आर्सेलरमित्तल और नूनावट ने मिलकर बैफिनलैंड के लिए नई बोली 1.50 डॉलर प्रति शेयर की दर से लगाई। यदि बैफिनलैंड इस बोली को स्वीकार करता है, तो बैफिनलैंड में आर्सेलरमित्तल को 70 फीसदी और नूनावट को 30 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। यह प्रस्ताव 24 जनवरी तक के लिए मान्य है।

यह बोली इससे पहले दोनों कम्पनियों द्वारा अलग-अलग लगाई गई बोली से अधिक है।

उल्लेखनीय है कि बैफिनलैंड में यूएस इनर्जी एंड मिनरल्स समूह की सहायक कम्पनी नूनावट की पहले से 10 फीसदी हिस्सेदारी है।

बैफिनलैंड का बोर्ड शुरू से नूनावट का प्रस्ताव स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि यह कम्पनी बैफिनलैंड के ही एक पुराने अधिकारी ने गठित की है। बैफिनलैंड बोर्ड शुरू से आर्सेलरमित्तल की बोली स्वीकार करना चाहता था, लेकिन आर्सेलरमित्तल द्वारा नूनावट से हाथ मिलाए जाने से माना जा रहा है कि बैफिनलैंड बोर्ड थोड़ा नाराज है।

ब्लूमबर्ग समाचार एजेंसी ने बैफिनलैंड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड मैक्क्लाज्की के हवाले से बताया है कि अब वे इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे।

बैफिनलैंड को खरीदने के लिए आर्सेलरमित्तल और नूनावट के बीच प्रतियोगिता पिछले साल सितम्बर में शुरू हुई, जब नूनावट के बहुमत हिस्सेदारी के लिए 80 सेंट प्रति शेयर के प्रस्ताव के बाद आर्सेलरमित्तल ने बैफिनलैंड में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.10 डॉलर प्रतिशेयर का प्रस्ताव पेश कर दिया।

दोनों ही कम्पनियों की नजर बैफिनलैंड की 36.5 करोड़ टन लौह अयस्क की सम्भावित क्षमता वाली कनाडा के आर्कटिक में स्थित मैरी रीवर खनन परियोजना पर है।

मैरी रीवर परियोजना को शुरू करने के लिए चार अरब डॉलर की जरूरत है, जो बैफिनलैंड के पास नहीं है। इस परियोजना से अगले 20 सालों तक सलाना 1.8 करोड़ टन लौह अयस्क निकाला जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+