पाकिस्तान में नाटो के 16 टैंकरों को जलाया
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार डेरा मुराद जमाली शहर के मंगोली इलाके में यह घटना शुक्रवार रात में हुई। इसमें टैकरों के चालक भी जख्मी हुए हैं। हमलावरों ने एक होटल में भी आग लगा दी।
सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं और पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद वे भागने में सफल रहे।
पाकिस्तान में नाटो के टैंकरों पर अक्सर हमले होते रहते हैं और आपूर्ति सेवा बाधित करने के लिए आतंकवादी नाटो के वाहनों में आग लगा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications