सबरीमाला हादसा : मृतकों में आंध्र के 20 श्रद्धालु

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हादसे में प्रकासम जिले के पांच श्रद्धालु मारे गए जबकि कृष्णा जिले के तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। श्रीकाकुलम, मेडक और नलगोंडा जिले के दो-दो श्रद्धालु हादसे का शिकार बने हैं। छह अन्य प्रभावित छह अन्य जिलों के हैं।

राज्य सरकार ने यहां राज्य सचिवालय में एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यहां से हादसे का शिकार बने राज्य के लोगों या प्रभावितों के सम्बंध में जानकारी ली जा सकती है।

आंध्र प्रदेश में हेल्पलाइन नंबर 040-23452888 और 9010204277 हैं।

धर्मादा मंत्री जे. कृष्णा राव का कहना है कि मृतकों के शव चेन्नई या हैदराबाद पहुंच गए हैं और राज्य सरकार शवों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि वह केरल में अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और उनसे जानकारियां इकट्ठी कर रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री नल्लरी किरण कुमार रेड्डी, विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने भगदड़ के प्रभावितों के प्रति अपना दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक मदद दें।

हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के लिए मकर संक्रांति के त्योहार की खुशियां उस वक्त अचानक गायब हो गईं जब उन्हें इसकी खबर मिली।

राज्य से सैकड़ों लोग हर साल सबरीमाला में दर्शन के लिए जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+