नर्मदा नदी में नाव पलटी, 10 लापता
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर बड़ी तादाद में लोग नर्मदा नदी के ग्वारीघाट पर स्नान करने पहुंचे है। इन्हीं में से कुछ लोग नाव से सवारी कर रहे थे। जब नाव नदी के बीच में पहुंची तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। किसी तरह 13 लोगों को तो बचा लिया गया है, मगर 10 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
बताया गया है कि जिस स्थान पर नाव पलटी है, वहां गहराई काफी अधिक है और पानी का प्रवाह तेज है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और लापता लोगों की खोज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications