बसपा के कार्यक्रम में सिलेंडर फटने से 1 की मौत

शाहजहांपुर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर-प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर (बलून गैस सिलेंडर) फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

शहर के सदर बाजार इलाके स्थित कार्यक्रम स्थल पर सजावट के दौरान बैलून सिलेंडर फटने से राकेश कुमार नाम के गुब्बारा विक्रेता की मौत हो गई। राकेश पंडाल की सजावट के लिए गुब्बारों में गैस भरकर दे रहा था।

जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राकेश गुब्बारे बेंचने का काम करता था। बसपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उसे सजावट के लिए बुलाया गया था।

कुमार ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री मायावती का 55 वां जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बसपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+