सबरीमाला हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
राष्ट्रपति ने राज्य के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन और राज्यपाल आर. एस. गवई को भेजे शोक संदेश में इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह ने शनिवार सुबह अच्युतानंदन से बात की और इस हादसे के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने एक समाचार चैनल से कहा कि उनका मंत्रालय बचाव अभियान में पूरी सहायता करेगा।
एंटनी ने कहा, "मैने अपने मंत्रालय से केरल सरकार को पूरी सहायता देने को कहा है।"
उन्होंने कहा, "यह मानवीय त्रासदी है।.. आमतौर पर मकर संक्रांति के मौके पर लाखों लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते हैं। किसी को इस तरह का हादसा होने की आशंका नहीं थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications