वाराणसी में बस नदी में गिरी, 13 की मौत (लीड-1)
वाराणासी के पुलिस उपाधीक्षक राम अर्ज ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह कपसेठी थाना क्षेत्र में हुआ। यात्रियों से भरी एक बस के वरूणा नदी में जा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई।
अर्ज ने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गम्भीर रूप से घायल करीब 10 लोगों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
प्रत्यक्षदशिर्यों के मुताबिक बस अचानक नियंत्रण खोकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट ऊंचाई से नदी में जा गिरी।
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक(शहर) विजय भूषण ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस सम्बंध में जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग स्थानीय निवासी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications