लाल होंगे जम्मू एवं कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ नौकरशाह माधव लाल को जम्मू एवं कश्मीर का नया मुख्य सचिव नामित किया गया है।
एक मंत्री ने आईएएनएस को बताया कि राज्य की उमर अब्दुल्ला सरकार ने शुक्रवार देर रात हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में लाल का चयन किया। उन्होंने बताया कि यह फैसला लाल की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए किया गया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के जम्मू एवं कश्मीर कैडर के 1977 बैच के अधिकारी लाल श्याम सिंह कपूर का स्थान लेंगे जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
लाल इस समय केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्त हैं। वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications