उत्तरी काकेशस में बम विस्फोट, 2 मरे
मास्को, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी काकेशस क्षेत्र में एक कैफे में बम विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दागेस्तान के खासाबयुर्त कस्बे में यह बम विस्फोट हुआ।
इससे पहले दागेस्तान की राजधानी माखाचकला में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध इस्लामी विद्रोहियों को मार गिराया था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications