सबरीमाला मंदिर में भगदड़, 60 श्रद्धालुओं की मौत

वेंदिपेरियार (केरल), 15 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सबरीमाला मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात मकर ज्योति का दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ सबरीमाला से 30 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र पुलमेदू के पास हुई।

खबरों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश लोग कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के हैं।

स्थानीय विधायक ई.एस. बिजीमोल ने आईएएनएस से कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है तो भगदड़ उस समय मची जब एक जीप बैरीकेट तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुंस गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+