महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सबरीमाला हादसे पर अफसोस जताया
शंकरनारायणन ने एक संदेश में कहा है कि हादसे के विषय में सुनने के बाद उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा, "हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है और मैं भगदड़ में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" शंकरनारायणन केरल के ही रहने वाले हैं।
यह हादसा शुक्रवार रात मंदिर से 30 किलोमीटर दूर स्थित वेंदिपेरियार के नजदीक पुलुमेंदु में उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु वहां मकर ज्योति के दर्शन कर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications