माकपा ने सबरीमाला हादसे पर शोक जताया
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को केरल के सबरीमाला मंदिर के नजदीक मची भगदड़ में मरने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।
पार्टी पोलित ब्यूरो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि हादसे में जीवित बचे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी कदम उठाए जाने चाहिए।
वक्तव्य में कहा गया है, "हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति पोलित ब्यूरो अपनी हार्दिक सहानुभूति और संवेदनाएं व्यक्त करता है।"
इसके मुताबिक कोलकाता में पोलित ब्यूरो की बैठक शुरू होने से पहले हादसे का शिकार बने लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया था।
केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के नजदीक मची भगदड़ में शनिवार तक मरने वालों की संख्या 104 हो गई है जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications