सोनिया, गडकरी ने सबरीमाला हादसे पर शोक जताया
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शनिवार को केरल में सबरीमाला मंदिर के नजदीक मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
सोनिया ने बयान जारी कर इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है।
गडकरी ने भी एक वक्तव्य जारी कर हादसे में हुई मौतों पर अफसोस जाहिर किया। प्रभावित परवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए गडकरी ने केरल सरकार से अपील की कि वह घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।
उन्होंने राज्य सरकार से हादसे का शिकार बने लोगों को अनुग्रह राशि देने के लिए कहा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी।
गडकरी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाने की अपील की है ताकि इन राज्यों में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत तंत्र विकसित किया जा सके।
गडकरी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से राहत एवं बचाव कार्यो में केरल की मदद करने के लिए कहा है।
इस भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार तक 104 हो गई जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास भगदड़ की घटना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications