सबरीमाला हादसे में मरने वालों में 20 कर्नाटक के श्रद्धालु
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री वी. एस. येदियुरप्पा ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 25,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों की कुल संख्या अब तक पता नहीं चल सकी है क्योंकि बहुत से शवों की शिनाख्त होना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री शोभा करनदलाजी और उमेश काटी के नेतृत्व में दो दल घटनास्थल पर भेजे गए हैं ताकि घायलों को उनके घर या अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications