उड़ीसा में 5 नक्सलियों का आत्मसर्मपण
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाजपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के सामने समर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान टीमा महाकुंड, डोबरा टूडू, जंगुरी टिरिया, लुटू हेमराम और सालेय पालिया के रूप में की गई है।
पुलिस अधीक्षक डी. एस. कुट्टी ने आईएएनएस को बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कलिंग नगर मंडल समिति के सदस्य हैं। ये सभी थानों पर हमले, आगजनी और वाहन जलाने जैसे कई अपराधों में शामिल रह हैं।
तेइस वर्षीया लुटू हेमराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की समिति की सदस्य के रूप में काम करती थी।
कुट्टी ने कहा कि 13 साल के सालेय पालिया ने पुलिस को बताया कि वह पिछले साल जुलाई में दैतारी थाने पर हुए हमले में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications