हिमाचल में हिमपात, बारिश
प्रदेश की राजधानी शिमला में शीतलहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहौल एवं स्पीति जिले का केलांग क्षेत्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह से यहां 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हो चुकी है।
किन्नौर जिले के कालपा में 21.5 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भुंतर में 4.8 डिग्री सेल्सियस व धर्मशाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया, "किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति और चम्बा जिलों के जनजातीय इलाके में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत हिमपात दर्ज किया गया।"
प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, सोलन, नहान और मंडी सहित निचले इलाकों में औसत बारिश हुई। शिमला, कुफ्री, फागू और नारकंडा में ताजा हिमपात होने से वहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications