पंजाब, हरियाणा में बारिश, पारा चढ़ा

By Ians English
Google Oneindia News

बारिश से तापमान बढ़ा है और लोगों को पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही जबरदस्त सर्दी से राहत मिली है।

चण्डीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के तापमान से चार डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार से अब तक यहां 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हरियाणा के अम्बाला शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 9.1 डिग्री व करनाल में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में काफी वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया, "पंजाब के कुछ इलाकों में शुक्रवार रात ओलावृष्टि हुई थी। अगले 24 घंटों में और बारिश होने का अनुमान है।"

उन्होंने कहा, "पंजाब के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी जारी है। हरियाणा के कुछ इलाकों में शनिवार तड़के कोहरा था लेकिन बाद में वह साफ हो गया।"

पंजाब में पटियाला शहर सबसे गर्म रहा। यहां 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा और यहां शुक्रवार को 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

ओलावृष्टि और बारिश से पंजाब में किसान समुदाय के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। जिरकपुर के एक किसान लखविंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि यह बारिश और ओलावृष्टि गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X