बिहार में लुटेरों ने बैंक से 9 लाख रुपये उड़ाए
पुलिस के अनुसार मझौली स्थित यूनियन बैंक की शाखा में करीब 10 हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल दिया। बैंक में तैनात तीन चौकीदारों को बंधक बनाकर लुटेरे एटीएम और लॉकर तोड़कर उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गए।
मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी मोहम्मद सिवरी नुमानी ने शनिवार को बताया कि इस घटना में लुटेरों ने करीब नौ लाख रुपये लूटे हैं। उन्होंने बताया कि यह बैंक किराये के मकान में चलता है और लुटेरों ने मकान मालिक को भी बंधक बना लिया था।
नुमानी के मुताबिक इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications