हिरन के शिकार के मामले में 1 गिरफ्तार
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरवहवां किरतपट्टी गांव में जंगल की ओर से आए एक बारहसिंगा प्रजाति के हिरन को गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को पकड़ लिया। वे मौका देखकर उसे गांव से दूर ले गए और उसे काट डाला। इन लोगों ने हिरन का मांस पकाकर खाया।
शुक्रवार की सुबह जब अन्य ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद भरत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीणों को कहना है कि इस मामले में 10 से ज्यादा लोग शामिल थे। इस सम्बन्ध में प्रभागीय वन अधिकारी आऱ पी़ सिंह ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications