कश्मीर के हालात अब बेहतर दिखाई दे रहे हैं : सेना प्रमुख

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से होने वाली सीमापार घुसपैठ के प्रयास अभी तक जारी हैं लेकिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बाड़ और अन्य उपकरण लगाने से ऐसी घटनाओं में काफी कमी आई है।

आकाशवाणी पर वरिष्ठ पत्रकार कल्याणी शंकर के साथ साक्षात्कार में जनरल सिंह ने कहा, "घुसपैठ की कोशिश के दौरान बड़े पैमाने पर लोग मारे गए। उनमें से कुछ भारत की सीमा में दाखिल होने में सफल रहे। बाद में उन्हें भी पकड़ लिया गया। पिछले चार से पांच या छह महीने पहले के मुकाबले राज्य के हालात अब बेहतर दिखाई दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति संभाल ले तो हालात और भी बेहतर होने लगेंगे।

सेना प्रमुख ने कहा कि आखिरकार, हालात लोगों से ही बदलते हैं। अगर लोग खुश हैं, संतुष्ट हैं, उनके पास रोजगार है, भोजन है, तो वे वर्तमान सरकार पर विश्वास करेंगे। इसके बाद आप पाएंगे कि वे राज्य के सद्भाव को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी शख्स के बारे में जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि राज्य में हालात सुधरेंगे और हमें पहले से ही ऐसे संकेत देखने को मिल रहे हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+