सबरीमाला हादसे के 7 घायल तमिलनाडु अस्पताल में भर्ती
तमिलनाडु के छह लोगों में तीन धरमापुरी तथा दो कोयम्बटूर के निवासी हैं। एक व्यक्ति तिरुट्टनी जिले का रहने वाला है। सातवां घायल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी है।
घायलों के बारे में अस्पताल के नम्बर 0456-243602 पर जानकारी हासिल की जा सकती है।
सातों घायलों के नाम इस प्रकार हैं। जगन्नाथन (51), चिन्नासामी (30) और सरवनन (22) धरमापुरी के निवासी हैं। सारावनन (30) और दिनेश कुमार (27) कोयम्बटूर के रहने वाले हैं। घायलों में तिरुट्टनी के 37 वर्षीय रामालिंगम और विजयवाड़ा के 27 वर्षीय रमेश शामिल हैं। इनमें से किसी की हालत गम्भीर नहीं है।
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, "सभी की हालत सुधर रही है।"
उल्लेखनीय है कि सबरीमाला मंदिर के समीप शुक्रवार रात हुए हादसे में मृतकों की संख्या 104 तक पहुंच गई है, जिसमें लगभग 18 लोग तामिलनाडु के हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकट सम्बंधियों को एक लाख रुपये तथा घायलों के निकट सम्बंधियों को 25,000 रुपये देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि यह हादसा उस समय हुआ था जब श्रद्धालु मकर ज्योति का दर्शन कर लौट रहे थे। सबरीमाला मंदिर से 30 किलोमीटर दूर पुलुमेदू के पास श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मची थी। यह हादसा लगभग आठ बजे रात को हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications