सांसद पर हमला करने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रभात कुमार शर्मा उर्फ स्वामी को शुक्रवार शाम साउथ एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। शर्मा वहां अपने कुछ रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए पहुंचा था।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "गुप्त सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।"
बिस्वल के सरकारी आवास पर शर्मा ने उन पर कथिततौर पर हमला किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शर्मा ने कहा कि उसने बिस्वल पर निशाना जरूर साधा था लेकिन उसने गोली नहीं चलाई थी।
बिस्वल के मुताबिक उन्होंने स्वामी को वित्तीय अनियमितताओं के चलते नौकरी से निकाल दिया था और उसने बदला लेने के लिए उन पर उनके स्नानघर में निशाना साधा लेकिन पिस्तौल ने काम नहीं किया।
वैसे पुलिस ने उस समय इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया था क्योंकि उसे जो सबूत मिले वे बिस्वल द्वारा बताई गई कहानी से अलग थे।
बिस्वल ने यह आरोप भी लगाया था कि हमले के बाद शर्मा रसोईघर की खिड़की से निकलकर भाग गया था। पुलिस ने बाद में कहा कि वह खिड़की इतनी छोटी है कि उससे किसी आदमी का निकल पाना मुश्किल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications