चाय की दुकान में आग लगने से 1 की मौत
काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी बालेश्वर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि रामदयालु क्षेत्र में प्रभु महतो नाम का एक व्यक्ति करीब 10 वर्षो से चाय की दुकान चलाता था। शुक्रवार देर रात दुकान में आग लग गई। इसमें प्रभु की भी झुलसकर मौत हो गई।
इधर, कुछ लोगों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने चाय की दुकान में आग लगाई गई है।
प्रसाद का कहना है कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications