उप्र में बिजली विभाग के मुख्यालय में आग से हड़कम्प
हजरतगंज स्थित यूपीपीसीएल के मुख्यालय शक्ति भवन की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना के समय कई विद्युतकर्मी इमारत में मौजूद थे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ ही देर में आग पहली मंजिल से ऊपरी मंजिलों में भी फैल गई। इस पर काबू पाने के लिए आठ दमकल वाहन लगाए गए।
तिवारी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक विद्युतकर्मी मामूली रूप से झुलस गया है।
अधिकारियों के मुताबिक आग में कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जल गए हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications