ओबामा ने दी हॉलब्रुक को श्रद्धांजलि
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वाशिंगटन के जॉन एफ.कैनेडी कला सभागार में आयोजित शोक सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान बेहतर दुनिया के निर्माण को लेकर हॉलब्रुक के संकल्पों को याद किया गया।
ओबामा ने कहा, "रिचर्ड बेहतर दुनिया के निर्माण को लेकर व्यवहारिक और यर्थाथवादी सोच रखते थे।" इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, होलब्रुक केपरिवार के सदस्य और उनके पुराने सहयोगी भी मौजूद थे।
शोक सभा में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में ओबामा ने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद हॉलब्रुक को राजनयिक का दर्जा प्रदान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications