पंजाब में सड़क दुर्घटना, 4 बच्चों की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे की चपेट में आने वाले बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। सभी जिले के चंडीमारा गांव के रहने वाले थे। घायलों को जलालाबाद और फिरोजपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना घने कोहरे की वजह से जलालाबाद के समीप एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। रेलगाड़ी फिरोजुपर से फाजिल्का जा रही थी।
पुलिस ने इस आशंका से इंकार नहीं किया है कि ऑटोरिक्शा चालक बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचाने की जल्दी में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications