पीड़िता के साथ षडयंत्र हुआ है : मायावती (लीड-1)

लखनऊ के डॉ भीम राव अम्बेडकर सभागार में आयोजित अपने जन्मदिवस समारोह के बाद मायावती ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच में दोषी पाये जाने पर विधायक और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता व विपक्ष में बैठे किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ नहीं करने देगी। जहां तक बांदा प्रकरण की बात है तो इसे सरकार ने बहुत गम्भीरता से लिया है, जिसकी फिलहाल सीबी-सीआईडी से जांच चल रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सीबीसीआईडी इस बात की तह में जरूर जाएगी कि आरोपित विधायक और उनके साथियों ने अपनी घिनौनी हरकत छिपाने के लिए तो कहीं पीड़िता पर चोरी का गलत आरोप तो नहीं लगाया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में लड़की के अभी तक के बयानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उस पर चोरी के आरोप के पीछे विधायक और उनके साथियों का अपनी कमजोरी छुपाने का षडयंत्र है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जांच में यदि यह सब सच्चाई मिली तो विधायक और उनके साथियों को बलात्कार के साथ-साथ पीड़िता पर चोरी का झूठा आरोप लगाने की भी अवश्य कड़ी सजा मिलेगी।

इस मामले में शुरू से संदेह के घेरे में रही पुलिस को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मायावती ने कहा कि जांच की रिपोर्ट आने पर उन पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने चोरी प्रकरण की पूरी जांच पड़ताल किये बिना ही जल्दबाजी में लड़की को चोरी के इल्जाम में जेल में भिजवा दिया।

मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इस प्रकरण की त्वरित अदालत के जरिये सुनवाई कराने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह पहल करेगी। जिससे दोषियों को जल्दी से जल्दी कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि बांदा के नरैनी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की एक लड़की ने बसपा विधायक और उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+