कश्मीर में घटाई जानी चाहिए जवानों की संख्या : उमर
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य में तैनात सुरक्षा बलों की संख्या में 25 फीसदी कटौती करने के केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हालात को सुधारने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने कहा है कि राज्य में शांति बहाली के लिए लोगों का विश्वास जीतने के उपायों के तहत अगले 12 महीनों में सुरक्षा बलों की संख्या में एक चौथाई कटौती की जाएगी।
एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में अब्दुल्ला ने कहा, "कटौती रातोंरात नहीं होने जा रहा है..धीरे-धीरे संख्या में कमी लाई लाएगी।"
उन्होंने कहा, "यदि हम प्रक्रिया पर दृढ़ रहें तो हम जरूर आगे बढ़ेंगे।" अब्दुल्ला ने हालांकि कहा कि सुरक्षा बलों की कटौती समीक्षा का विषय है और यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications