श्रीनिवास बने रहेंगे आंध्र कांग्रेस प्रमुख
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि डी. श्रीनिवास आंध्र प्रदेश में पार्टी प्रमुख बने रहेंगे।
पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन समिति के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नाडीज द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी. श्रीनिवास अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे।"
पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह घोषणा इन अटकलों के बीच की गई कि श्रीनिवास को उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में श्रीनिवास का कार्यकाल यों तो समाप्त हो गया है, लेकिन उन्हें पद पर इस उम्मीद से बनाए रखा गया है कि वह अनुशासनहीनता के मामलों का दृढ़ता से निबटारा कर सकें।
उल्लेखनीय है कि श्रीनिवास तेलंगाना क्षेत्र से हैं, जहां राजनीतिक दलों के नेता पृथक राज्य के लिए दबाव बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications