सिब्बल के खिलाफ स्वामी ने दिया आवेदन
स्वामी ने कहा कि सीएजी के नुकसान की गणना की कार्यप्रणाली पर सिब्बल ने जिस तरीके से हमले किए उससे 'सीबीआई जांच में पूर्वाग्रह और न्याय प्रक्रिया में व्यवधान' उपस्थित हो सकता है।
उन्होंने अपने आवदेन में कहा कि न्यायालय को यह "सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मामले में सीबीआई की जांच बिना किसी हस्तक्षेप के चले। इसी उद्देश्य के लिए न्यायालय ने जांच की निगरानी का निर्देश दिया। इस उद्देश्य से जरा भी विचलित होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"
स्वामी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में देश को हुई क्षति के सीएजी के आकलन की आलोचना सिब्बल ने जिस तरीके से की वह "सीएजी की हंसी उड़ाने के समान है।"
स्वामी ने कहा कि यद्यपि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है, फिर भी सिब्बल 100 दिनों के भीतर एक नई राष्ट्रीय दूरसंचार नीति लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications