घाटी के मुठभेड़ों को फर्जी नहीं कहा जा सकता : सिंह
सेना दिवस के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सिंह ने उल्लेख किया कि कश्मीर घाटी में भारत विरोधी तत्वों के दबाव के बीच सेना को कार्य करना पड़ता है। ऐसे में उन मामलों में सेना द्वारा न्याय किया जाना संभव नहीं है जिन मुठभेड़ों पर सवाल उठाया जा रहा हो।
सशस्त्र सेनाओं को उन मामलों में न्याय मिलना संभव नहीं है जहां मुठभेड़ फर्जी पाई गई है।
सिंह पिछले अप्रैल में नियंत्रण रेखा के समीप माछिल में हुए कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इस मुठभेड़ में बारामुला के तीन युवकों की जान चली गई थी।
उन्होंने कहा, "इस तरह की एक घटना राज्य में होने वाले आतंक विरोधी उपायों और मुठभेड़ों को संदेह के घेरे में नहीं ला सकती।"
सेना प्रमुख ने कहा कि इस मामले की आंतरिक जांच के परिणाम पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे क्योंकि रिपोर्ट को अभी अंतिम रूप दिया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications