पृथ्वी की चाल बदली- 12 नहीं अब 13 राशियां!
शायद आपको यह खबर पढ़ कर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन प्रख्यात मैगजीन दि मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून की मानें तो आपको भी यकीन हो जाएगा। पत्रिका के मुताबिक बेबीलोन में निजाद की गई पद्धति के अंतर्गत हम सभी अब तक अपने सनशाइन यानी सूर्य राशियां देखते आ रहे थे, लेकिन चंद्रमा की ओर गुरुतवाकर्षण बल बढ़ने के कारण सितारों की स्थितियां बदल गई हैं। यही नहीं राशियों पर पूरे एक महीने का परिवर्तन आया है।
ऐसा होने से एक और नई राशि बन गई है, जिसका नाम ओफिकस रखा गया है। यह राशि वृश्चिक के बाद और धनु के पहले आएगी। बीच में आने से अब सभी राशियों की निर्धारित तिथियां बदल गई हैं।
कर्क : 20 जनवरी से 16 फरवरी
कुंभ : 16 फरवरी से 11 मार्च
मीन : 11 मार्च से 18 अप्रैल
मेष : 18 अप्रैल से 13 मई
वृषभ : 13 मई से 21 जून
मिथुन : 21 जून से 20 जुलाई
कर्क : 20 जुलाई से 10 अगस्त
सिंह : 10 अगस्त से 16 सितंबर
कन्या : 16 सितंबर से 30 अक्तूबर
तुला : 30 अक्तूबर से 23 नवंबर
वृश्चिक : 23 नवंबर से 29 नवंबर
ओफियूकस : 29 नवंबर से 17 दिसंबर
धनु : 17 दिसंबर से 20 जनवरी
इस हिसाब से नई पद्धति आने के बाद अधिकांश लोगों की राशि बदल जाएगी। लेकिन हम आपको बता दें कि दुनिया के बड़े-बड़े ज्योतिष इस पर चर्चा में जुट गए हैं। फिलहाल अभी इस पर अंतिम निर्णय वैश्विक स्तर पर नहीं लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications