आधार संख्या पाने वाली 10 लाखवीं नागरिक बनी सुकीर्ति
योजना आयोग द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। यूआईडीएआई के अध्यक्ष नंदन नीलेकणी ने कहा कि एक लाख लोगों को आधार संख्या उपलब्ध कराने में लगभग छह सप्ताह लगे, लेकिन इतने ही समय में अब दस लाख लोगों को आधार संख्या उपलब्ध करा दी गई। यह सफलता मील का पत्थर है।
उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षो में 60 करोड़ लोगों को आधार संख्या उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हाल ही में बैंक खाता खोलने के लिए पहचान और आवासीय पते के प्रमाण के रूप में आधार संख्या को मान्यता दी है। मंत्रालय के इस कदम से लोगों को आधार नंबर के लिए नामांकन कराने की प्रेरणा मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications