आईएईए प्रमुख मुम्बई, कलपक्कम का करेंगे दौरा
एक अधिकारी ने कहा कि अमानो सोमवार को यहां भारतीय परमाणु सोसाइटी (आईएनएस) के 21वें सलाना सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर रेडियोधर्मी विकिरण पद्धति के प्रभाव विषय पर केंद्रित है।
आईएनएस का गठन 1988 में हुआ था। परमाणु एवं अन्य शोध संस्थानों, शैक्षिक-व्यावसायिक संस्थानों के वैज्ञानिक, इंजीनियर और प्रौद्योगिकीविद इस संगठन के सदस्य है। संगठन का मकसद परमाणु ऊर्जा और इसके उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना है।
आईएईए प्रमुख अपने दौरे में बार्क और नवी मुम्बई के खरघर स्थित 'एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर' भी जाएंगे।
अमानो प्रमुख भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों से मिलेंगे और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोदकर को आईएनएस के होमी भाभा लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। काकोदकर ने भारत-अमेरिका परमाणु वार्ता को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
वे वैज्ञानिकों को अन्य पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
मंगलवार को अमानो तमिलनाडु के कलपक्कम जाएंगे। कलपक्कम में इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटोमिक रिसर्च और भारत के परमाणु रिएक्टरों का प्रतिनिधि संगठन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन जैसी संस्थाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications