भूटान ने ऊर्जा पर भारत, बांग्लादेश से वार्ता की पहल की
चार दिवसीय दौरे के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि क्यों न हम बांग्लादेश की जरूरतों के लिए मिलकर बात करें।
उन्होंने मीडिया से कहा कि भूटान भारत के सहयोग से 2020 में पूरी होने वाली एक हाइड्रोलिक बिजली परियोजना के बल पर बिजली के लिए आत्मनिर्भर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को मदद करने के लिए भूटान में हाइड्रोलिक बिजली परियोजना की सम्भावना तलाशी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने भूटान में पनबिजली परियोजना में निवेश करने की इच्छा जताई है।
उन्होंने बांग्लादेश सरकार को भूटान को अपनी चटगांव और मोंगला बंदरगाह का इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications