मोदी से सबक ले महाराष्ट्र : शिव सेना
पार्टी मुखपत्र सामना में सेना ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात के डूबते जहाज को ही नहीं बचाया, बल्कि इसे विकास की उच्च रफ्तार भी दी।
सम्पादकीय में लिखा गया कि पड़ोसी महाराष्ट्र में स्थिति बिल्कुल अलग है, यहां सिर्फ मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ही जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं।
सम्पादकीय में लिखा गया कि गुजरात में स्थिर सरकार है, भ्रष्टाचारमुक्त नौकरशाही है, एक सत्ता केंद्र है- नरेंद्र मोदी, समुचित पानी और बिजली है।
सम्पादकीय में महाराष्ट्र की आलोचना करते हुए लिखा गया कि गुजरात से उलट महाराष्ट्र में क्या है? इसे बिल्डरों, नेताओं और नौकरशाहों को बेच दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी मुम्बई के कोलाबा में कारगिल के शहीदों की विधवाओं के लिए बनाए गए 31 मंजिली आवासीय परियोजना में नौकरशाहों और नेताओं द्वारा अपने लिए फ्लैट लेने के आरोप में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पद छोड़ना पड़ा था।
सम्पादकीय में लिखा गया कि महाराष्ट्र सरकार को सीखना होगा कि बड़े निवेश को कैसे आकर्षित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications