तमिलनाडु में सहकारी दुकानों की संख्या बढ़ाने का फैसला
मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और अन्य मंत्रियों की बैठक में अधिक से अधिक खाद्य सामग्री इकट्ठा करने और उचित दर दुकानों के माध्यम से उसे कम कीमत पर बेचने का फैसला लिया गया।
राज्य सरकार के मुताबिक सहकारी दुकानों से अभी करीब 20 टन सब्जी बेची जा रही है।
बैठक में इन दुकानों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया।
सरकार ने 25 अन्य किसान बाजार बनाने का फैसला किया, जहां से किसान सीधे सब्जी बेच सकते हैं। अभी राज्य में ऐसे 154 किसान बाजार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications