'कश्मीर में सैनिकों की संख्या में कटौती की जरूरत नहीं'
थलसेना प्रमुख ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय किस परिस्थिति में सुरक्षा बलों की संख्या में कटौती की बात कह रहा है, यह मेरी समझ से परे है। मैं इस पर कोई टिप्पणी करना नहीं चाहता। भविष्य में यदि वह अर्धसैनिक या पुलिस बल की संख्या में कटौती चाहता हो तो इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहता।"
उन्होंने कहा कि जहां तक सशस्त्र बलों की संख्या का सवाल है, उनकी मौजूदगी कम करने की जरूरत नहीं है।
अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा, "हमने सीमा और नियंत्रण रेखा पर आवश्यकता का विश्लेषण करने के बाद सैनिकों की तैनाती की है। इसी तरह भीतरी इलाकों में शांति बहाली तथा आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सैनिकों को तैनात किया गया है। इस वक्त हम महसूस नहीं करते कि जवानों की संख्या में कटौती करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications