युवक ने की मां-बाप, दादी की हत्या
रायपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को 24 वर्षीय एक युवक ने अपने मां-बाप और दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
यह घटना राजधानी रायपुर से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण कांकेर जिले के चरामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनखेड़ा गांव में हुई।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी विष्णुराज यादव अपने पिता चमरूराम यादव (45), मां चंद्रिका यादव और 70 वर्षीय दादी राजवती की हत्या कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार तिहरे हत्याकांड के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications