उप्र में धूप खिलने से राहत, ठंड से अब तक 121 मरे (लीड-1)

राज्य में सर्दी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। शुक्रवार को इलाहबाद, कौशांबी, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में ठंड से एक-एक मौत की खबर है।

राजधानी लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के बाद धूप खिल गई जिससे लोग सड़कों, पार्को और घर की छतों पर आकर धूप का आनंद लेते नजर आए। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सुल्तानपुर प्रदेश में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है। इसके अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि 15 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप में कमी आने के आसार हैं। उधर सर्दी और कोहरे ने राज्य में रेल और हवाई यातायात को प्रभावित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+