17 वर्षीय छात्रा ने खुद को जलाकर जान दी
घटना शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी की है, जहां कक्षा 11 की छात्रा ने आज तड़के घर के एक कमरे में उस समय खुद को मिट्टी का तेल छिड़कर जला लिया जब सभी परिजन सो रहे थे। बुरी तरह से झ्झुलसी छात्रा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
स्थानीय थाना प्रभारी के.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले कि छात्रा स्वास्थ्य समस्याओं और फेल होने के कारण काफी अवसाद में थी, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।
सिंह के मुताबिक छात्रा का मस्तिष्क ज्वर का इलाज चल रहा था। इससे पहले वह कक्षा दस में दो बार फेल हो गई थी जिसके बाद उसके पिता ने कुछ महीने के लिए स्कूल छुड़वा दिया था और बाद में एक निजी संस्थान में दाखिला दिलवाया था।
छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह परिजनों से अक्सर कहा करती थी कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई अब जीना बेकार है। हालांकि उसकी हालत में सुधार हो रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications