रिश्वत लेने के आरोप में मुखिया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार कररिया ठकुराई गांव निवासी एवं इंदिरा आवास लाभार्थी इकबाल तुराही ने गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में इंदिरा आवास योजना के लिए मुखिया चंद्रिका बैठा और वार्ड सदस्य मोहम्मद ईसरायल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर फुलवरिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications