मप्र में चटख धूप ने दी राहत (लीड-1)
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम में यह बदलाव हवाओं का रुख बदलने के कारण आया है। एक सप्ताह पहले जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा था, वहीं अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा सतना रहा जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं का रुख पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में आंशिक बढोतरी का क्रम जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications