सेबी ने निवेशकों को जोखिम से किया सावधान
निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन में सेबी के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने कहा कि सेबी शेयर बाजार में अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
सख्त कार्रवाई करते हुए सेबी ने 13 सालों (1995-2008) में शेयर बाजार के नियमों का उल्लंघन करने वालों से 15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। सेबी ने पिछले दो सालों में एक अरब रुपये का जुर्माना वसूला।
सेबी प्रमुख ने कहा कि लोग शेयर बाजार में तेज मुनाफा हासिल करने के लिए अनधिकृत वित्तीय संस्थाओं के जाल में फंस जाते हैं।
भावे ने कहा कि सेबी लगातार कार्यपद्धतियों में सुधार करती रहती है। उन्होंने बताया कि सेबी ने एएसबीए प्रक्रिया लागू की है, जिसके तहत आईपीओ के लिए आवेदन करने वालों के खाते से राशि का तभी भुगतान होता है, जब उसे शेयरों का आवंटन हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications