उत्तर कोरिया के साथ कूटनीति सम्भव : रॉबर्ट गेट्स
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोरियाई प्रायद्वीप में व्याप्त तनाव के बीच सियोल में गेट्स ने दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री किम क्वोन जिन से उत्तर कोरिया के सम्बंध में बातचीत की।
रिपोर्ट के अनुसार गेट्स ने किम से कहा, "उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक रिश्ते सम्भव हैं। दोनों देशों को प्रत्यक्ष रूप से सम्बंध विकसित करना शुरू करना होगा।"
उन्होंने कहा, "अगर उत्तर कोरिया की ओर से सकारात्मक संकेत मिलते हैं और ऐसा लगेगा कि उसके साथ समझौते फायदेमंद हो सकते हैं, तब हम छह दलीय वार्ता के बारे में सोचेंगे।"
गौरतलब है कि परमाणु हथियार मामले पर उत्तर कोरिया के साथ छह दलीय वार्ता में दक्षिण कोरिया, रूस, चीन, जापान और अमेरिका शामिल हैं। वर्ष 2009 में अमेरिकी पाबंदियों के कारण उत्तर कोरिया ने बातचीत की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया था।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, "उत्तर कोरियाई नेतृत्व को भड़काऊ बयान देना बंद करना होगा। साथ ही उसे ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे लगे कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्व को लेकर बैठक शुरू करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications