'वाइब्रेंट गुजरात' एक प्रेरणा : गडकरी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए इसे एक अद्भुत उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की अन्य सरकारों को प्रोत्साहित और प्रेरित करेगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में गडकरी ने कहा कि पार्टी को इस बात का गर्व है कि उसके द्वारा शासित एक राज्य 'देश भर के लिए विकास का एक आदर्श बना है।'

गडकरी ने कहा, "गुजरात सरकार द्वारा रिकार्ड निवेश को आकर्षित करना निवेशक समुदाय के भरोसे का एक प्रमाण है जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लागातार दिखाया है।"

उन्होंने कहा कि गुजरात के ग्रामीण और शहरी विकास में एक सही संतुलन कायम किया गया है। इससे यहां जीवन 'अत्यधिक रहने योग्य' और राज्य 'निवेश का आकर्षण' बना है।

गडकरी ने कहा, "उन राज्यों में जहां हमारी सरकार है वहां हम अच्छे प्रशासन का उदाहरण पेश करने पर जोर दे रहे हैं। हमारा मानना है कि 'वाइब्रेंट गुजरात' एक शानदार सफलता है जो अन्य सरकारों को प्रोत्साहित और पार्टी को प्रेरित करेगा।"

मोदी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए गडकरी ने कहा कि राज्य आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और सफलतापूर्वक रिकार्ड निवेश आकर्षित कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पांचवां वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल निवेश सम्मेलन 2011 का गुरुवार को गांधीनगर में समापन हुआ।

समापन के मौके पर मोदी ने कहा कि सम्मेलन में 20,83,000 रुपये (462 अरब डॉलर) के निवेश वाले 7936 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इनके अमल में आने पर राज्य में 52 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+